किसानों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अब लीज यानी पट्टे पर खेती करने वाले किसानों को भी सरकारी खरीद का पूरा फायदा मिलेगा।
यदि जमीन के मालिक की ओर से पुष्टि मिल जाती है, तो ऐसे किसानों की फसल भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाएगी।

सरकार ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान, तेज और पारदर्शी बनाया जा रहा है। खास तौर पर स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है, ताकि किसानों को इंतजार और परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके अलावा, खरीदी केंद्रों पर सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। बारदाने की उपलब्धता, तौल व्यवस्था और अन्य जरूरी संसाधनों को मजबूत किया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।



