रायपुर।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) मुख्य परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने अपनी मांगें उठाई हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने आज भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने और इंटरव्यू से पहले सूचना के अधिकार (RTI) के तहत अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग रखी।
मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि आज भिलाई निवास पर CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि अपने भविष्य और न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं ने पुनर्मूल्यांकन कराने और साक्षात्कार से पहले RTI के जरिए उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग रखी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने युवाओं की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि वे उनके साथ खड़े हैं।






