आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी विकल्प शुक्ला का निधन, सूचना सेवा जगत में शोक

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और आकाशवाणी रायपुर के उपनिदेशक विकल्प शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे भारतीय सूचना सेवा के 1993 बैच के अधिकारी थे। उनके निधन से आकाशवाणी और सूचना सेवा से जुड़े लोगों में शोक का माहौल है।

आकाशवाणी रायपुर में समाचारों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे

विकल्प शुक्ला आकाशवाणी रायपुर के क्षेत्रीय समाचार एकांश में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत थे। रायपुर केंद्र से प्रसारित होने वाले समाचारों के संपादन और प्रसारण की जिम्मेदारी उनकी देखरेख में थी।

प्रधानमंत्री के विदेश दौरे की भी की थी रिपोर्टिंग

कुछ दिन पहले ही विकल्प शुक्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर आकाशवाणी के लिए रिपोर्टिंग करने गए थे। इससे पहले वे पत्र सूचना कार्यालय (PIB) में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

अपने लंबे सेवाकाल के दौरान विकल्प शुक्ला ने सरकारी सूचना तंत्र और समाचार प्रसारण से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। आकाशवाणी रायपुर में भी वे समाचारों के संपादन और प्रसारण का काम संभाल रहे थे। उनके निधन को सूचना एवं प्रसारण क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment