रायपुर।राजधानी में एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है जिसमें एक युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है. युवती द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर सनकी युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसमें युवती गंभीर रूप से झुलस गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल युवती का इलाज जारी है।
यह वारदात माना थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, युवक द्वारा छेड़छाड़ किया जा रहा था जिसका विरोध युवती ने किया. इसी बात को लेकर सनकी आरोपी ने युवती पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दिया।
घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया। डॉक्टरों की निगरानी में पीड़िता का इलाज किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी द्वारा इस वारदात को अंजाम देने का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।






