AAP नेता गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

पंजाब। पंजाब के ममदोट के मुख्य बाजार में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चार हमलावर कार से पहुंचे और बाइक सवार गुरप्रीत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस हमले में गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इस हमले का मुख्य निशाना नगर पंचायत के नवनियुक्त प्रधान विक्की मैनी थे। हमलावरों ने फायरिंग की, लेकिन विक्की मैनी बाल-बाल बच गए।

भूपेंद्र सिंह ने गुरप्रीत सिंह की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment