रायपुर।छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 सितंबर से eKYC जरूरी होने जा रही है। यह नियम सभी तरह के बिजली कनेक्शनों पर लागू होगा। इनमें घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि, औद्योगिक, सड़क बत्ती और नलजल कनेक्शन शामिल हैं।
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से कहा है कि eKYC कराने से पहले बिजली बिल और आधार कार्ड में दर्ज नाम जरूर जांच लें। अगर दोनों जगह नाम अलग है, तो पहले बिजली रिकॉर्ड में नाम सही कराना होगा। इसके लिए संबंधित बिजली कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।
घर बैठे ‘मोर बिजली’ ऐप से होगी eKYC
उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ ऐप के जरिए घर बैठे आसानी से eKYC कर सकेंगे। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन eKYC करने में परेशानी होगी, वे नजदीकी बिजली कार्यालय पहुंचकर मदद ले सकते हैं।
बिजली कंपनी ने साफ किया है कि eKYC से पहले आधार कार्ड और बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड में नाम का एक जैसा होना जरूरी है। इसलिए उपभोक्ता समय रहते अपने दस्तावेज और बिजली रिकॉर्ड की जांच कर लें।





