रायपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में नव नियुक्त 56 सिविल जज जूनियर डिवीजन की पदस्थापना कर दी है। इन सभी न्यायिक अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग न्यायिक जिलों में जिम्मेदारी दी गई है।
हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी नव नियुक्त सिविल जजों को 29 अगस्त 2026 तक अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालना होगा।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजनीश श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ लोअर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर में परिवीक्षा पर की गई है।
संबंधित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को निर्देश दिया गया है कि नव नियुक्त न्यायिक अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण कराया जाए और इसकी चार्ज रिपोर्ट हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को भेजी जाए।
नए न्यायिक अधिकारियों की पदस्थापना से प्रदेश की अदालतों में न्यायिक कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही लंबित मामलों की सुनवाई में भी तेजी आने की संभावना है।









