भाजपा ने नियुक्त किए नए प्रदेश प्रभारी! देखें लिस्ट

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नई दिल्ली।भाजपा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में संगठन को मजबूत करने के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को इन नियुक्तियों का ऐलान किया।

बिहार चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विनोद तावड़े को अब उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को यूपी का सह-प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को सौंपी गई है, जबकि गुजरात का नया प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है।

भाजपा की इन नियुक्तियों को आने वाले समय में राज्यों में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment