मेष राशि
आज आपके अंदर कुछ नया करने का उत्साह रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ने की ताकत देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है। ऑफिस में किसी सहकर्मी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन उसे नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। वहीं, अविवाहित लोगों की जिंदगी में किसी खास की एंट्री हो सकती है।
वृष राशि
आज का दिन राहत और खुशियां लेकर आएगा। अगर आप खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो मानसिक शांति भी बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान मिल सकती है। आपकी मेहनत और काम करने का तरीका वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में नए मौके दे सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी भी आज दूर होती नजर आएगी।
मिथुन राशि
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी पहचान बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है। हालांकि कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। घर के अधूरे कामों को टालना ठीक नहीं होगा। परिवार का कोई सदस्य बाहर जा सकता है, जिससे मन भावुक हो सकता है।
कर्क राशि
आज आप पूरे जोश और ऊर्जा के साथ नजर आएंगे। आपकी समझदारी कई मुश्किल काम आसान बना देगी। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में नई योजनाएं लाभ दिला सकती हैं और नया काम शुरू करने का विचार भी बन सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिन खुशहाल बना सकती है।
सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कारोबार में बनाई गई योजनाएं अच्छा फायदा दिला सकती हैं। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन व्यस्तता भी बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या में सुधार करने की जरूरत महसूस होगी। काम टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।
कन्या राशि
आज निवेश से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसका लाभ आगे मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा और लंबे समय से रुकी कोई डील पूरी हो सकती है।
तुला राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में नई साझेदारी बनने के योग हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगी। दूर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और नौकरी में प्रमोशन की सूचना भी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन सफलता और संतुष्टि देने वाला रहेगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किए गए वादों को पूरा करने का समय आ गया है। आपका मददगार स्वभाव लोगों के काम आएगा, भले ही हर कोई उसे समझ न पाए। सेहत अच्छी रहेगी और किसी जरूरतमंद की मदद करके मन को सुकून मिलेगा।
धनु राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और अधिकारियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबार में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी को दी गई सलाह उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी लगन आपको नई सफलता दिलाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, हालांकि किसी की बात दिल को लग सकती है।
मकर राशि
आज हर फैसला सोच-समझकर लें। जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है। कारोबार में फिलहाल बड़े बदलाव करने से बचें। मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखना आपके लिए सबसे जरूरी होगा। जरूरत पड़ने पर लोगों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कोई काम आखिरी समय में अटक सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किस्मत आपका साथ देगी, लेकिन आलस्य से बचना होगा। अविवाहित लोगों की जिंदगी में प्यार की शुरुआत हो सकती है। आप अपनी लाइफस्टाइल बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, लेकिन उनकी कमियों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।
मीन राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। हालांकि कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। कुछ नया करने का उत्साह बना रहेगा। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। दिया हुआ कर्ज वापस मांगने की नौबत आ सकती है। सरकारी काम समय पर पूरे करने में आपको सफलता मिलेगी।





