रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिलासपुर जिलों में पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। दोनों जिलों के एसपी ने इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर पर कई अधिकारियों के तबादले किए हैं।
दुर्ग में एसएसपी विजय अग्रवाल ने 4 इंस्पेक्टर और 5 सब-इंस्पेक्टर की नई पोस्टिंग की है। इसमें निरीक्षक श्रद्धा पाठक को कंट्रोल रूम भिलाई से थाना अंडा भेजा गया है, जबकि महेश ध्रुव को उतई से भिलाई कंट्रोल रूम में ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा भी कई पुलिस अधिकारियों की जगह बदली गई है।

वहीं बिलासपुर में भी कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। यहां निरीक्षक निलेश पांडेय को रतनपुर थाना भेजा गया है, उमेश साहू को अजाक से सकरी ट्रांसफर किया गया है और अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।





