किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी, तुरंत सस्पेंड!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कोरबा। एक पटवारी का किसान से रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है।

मामला कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील के पिपरिया इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, पिपरिया और सिर्री हल्के के पटवारी विनोद अग्रवाल ने जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन कराने के लिए 5 हजार रुपए और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपए की मांग की थी।

किसान ने मजबूरी में पैसे दे दिए, लेकिन साथ ही उसने चुपके से वीडियो भी बना लिया, जिसमें पटवारी टेबल के नीचे पैसे गिनता नजर आ रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटवारी विनोद अग्रवाल को निलंबित कर दिया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment