रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। राजधानी के शंकर नगर इलाके में सुबह-सुबह अचानक हंगामा मच गया, जब एक युवती 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि युवती करीब 40 मिनट तक होर्डिंग पर ही बनी रही। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची।

युवती को नीचे उतारने के लिए करीब 35 फीट तक सीढ़ी लगाई गई और नीचे सुरक्षा के लिए जाली भी बिछाई गई। पुलिस ने पूरे समय इलाके में व्यवस्था बनाए रखी ताकि कोई हादसा न हो।

स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी।

इसके बाद पुलिस ने युवती को अपने साथ थाने ले जाकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment