अवैध करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड, कऊवाझर नेशनल हाईवे क्षेत्र में नाप-जोख कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व नेशनल हाईवे के मनोज तिवारी ने किया, वहीं सत्याग्रही किसान आंदोलन का नेतृत्व श्याम बाई ध्रुव ने किया।
नेशनल हाईवे की बैठक का संचालन प्रदीप कुमार लाल द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा एवं सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज की ओर से धर्मेंद्र यादव, विमल ताम्रकार और अशोक कश्यप उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दोनों पक्षों के बीच लिखित सहमति पत्र जारी किया गया। लिखित प्रक्रिया के अनुसार नेशनल हाईवे की टीम अवैध करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट तक पहुंची और जांच शुरू की गई।






