नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान गड़बड़ी और छेड़छाड़ की कई शिकायतें सामने आई थीं।
उन मतदान केंद्रों की सूची जहां पुनर्मतदान हो रहा है:
142 – मगराहाट पश्चिम (दक्षिण 24 परगना)
46 – उत्तर येरपुर एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
126 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
127 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
128 – देउला एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2
214 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
215 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
216 – एकतारा मलाया धोरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
230 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
231 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
232 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 3
143 – डायमंड हार्बर (दक्षिण 24 परगना)
117 – बगदा जूनियर हाई स्कूल
179 – चंदा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
194 – हरिदेवपुर एफपी स्कूल
243 – रॉयनगर एफपी स्कूल (कमरा नंबर 2)
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी के 77 मामले सामने आए थे। जिन बूथों पर अनियमितता की पुष्टि हुई, वहां दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया है।
राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तृणमूल के आरोपों को खारिज किया।



