धमतरी में बड़ा पुलिस फेरबदल: 192 आरक्षकों का थोक तबादला

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

CG POLICE TRANSFER: जिले में पुलिस विभाग के भीतर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे आरक्षकों को हटाते हुए कुल 192 पुलिस कर्मियों का तबादला अलग-अलग थाना, चौकी और इकाइयों में किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दो साल से अधिक समय से एक ही जगह पदस्थ आरक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरित किया गया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से न केवल कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, बल्कि पुलिसिंग में चुस्ती और जवाबदेही भी बढ़ेगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती से कार्यप्रणाली प्रभावित होती है, ऐसे में समय-समय पर स्थानांतरण जरूरी होता है। इस बड़े तबादला आदेश के बाद जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियों के साथ आरक्षक अपनी ड्यूटी संभालेंगे।

इस कार्रवाई को विभाग के भीतर सुधारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment