न्यायिक मैजिस्ट्रेट को परिवार सहित जान से मारने की धमकी! नक्सलमुक्त के दावे झूठे?

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बालोद।छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खत्म होने के दावों के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी एक पत्र के माध्यम से दी गई है। पत्र भेजने वाले ने खुद को नक्सली बताते हुए मजिस्ट्रेट से 3 करोड़ रुपये की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि रकम नहीं दी गई तो मजिस्ट्रेट और उनके पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इस मामले को लेकर गुण्डरदेही थाना प्रभारी TI नवीन बोरकर ने पुष्टि की है कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पत्र भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, प्रशासन इस मामले को संवेदनशील मानते हुए हर एंगल से जांच कर रहा है।

देखें एफआईआर की कॉपी

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment