नई दिल्ली। राजधानी में 4 अप्रैल 2026 को एक अहम सामाजिक और वैचारिक आयोजन होने जा रहा है। ‘सिख सम्मेलन’ के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से लोगों के जुटने की उम्मीद है। यह सम्मेलन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक मावलंकर ऑडिटोरियम, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन के लिए AICC से जुड़े वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह सप्पल और महेंद्र सिंह वोहरा ने औपचारिक निमंत्रण जारी किया है। छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस मंच का हिस्सा बनें, जहां सार्थक चर्चा, सामुदायिक भागीदारी और साझा मूल्यों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक, सम्मेलन का उद्देश्य सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में संवाद को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
गुरदीप सिंह सप्पल, जो AICC में प्रशासन (इंचार्ज) के पद पर हैं और CWC के स्थायी सदस्य भी हैं, ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देते हैं। वहीं, AICC अल्पसंख्यक विभाग के वाइस-चेयरमैन महेंद्र सिंह वोहरा ने भी लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
आयोजकों का मानना है कि इस सम्मेलन के जरिए समुदाय के भीतर और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी समझ और सहयोग को और मजबूत किया जा सकेगा।







