तेल संकट से हिला पाकिस्तान! 4 अप्रैल से हर हफ्ते ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ की तैयारी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल संकट के असर अब साफ तौर पर पाकिस्तान में दिखने लगे हैं। ईंधन की कमी और बढ़ती ऊर्जा खपत के दबाव के बीच पाकिस्तान सरकार कथित तौर पर ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ जैसे कदम पर विचार कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार देशभर में हर हफ्ते दो दिन की बंदी लागू करने का प्लान तैयार कर रही है, ताकि बिजली और पेट्रोल-डीजल की खपत को नियंत्रित किया जा सके। प्रस्तावित योजना के अनुसार, यह लॉकडाउन शनिवार रात 12:01 बजे से शुरू होकर रविवार रात 11:59 बजे तक लागू रह सकता है। इस दौरान बाजार, दफ्तर और गैर-जरूरी सेवाएं बंद रखने की बात सामने आई है।

हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर एक ड्राफ्ट लीक होने की चर्चा भी तेज हो गई, जिसमें इस ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ का जिक्र था। लेकिन सरकार ने इन खबरों पर फिलहाल साफ इनकार किया है। सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने स्पष्ट कहा है कि ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है और वायरल हो रही जानकारी भ्रामक हो सकती है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि किसी भी बड़े फैसले से पहले सभी प्रांतों की सहमति जरूरी होगी। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में यह जरूर कहा जा रहा है कि हालात को संभालने के लिए 4 अप्रैल से इस तरह की बंदी की सिफारिश की गई है।

फिलहाल, देश की आर्थिक और ऊर्जा स्थिति को देखते हुए यह साफ है कि पाकिस्तान सरकार किसी बड़े फैसले की तैयारी में जरूर है, लेकिन अंतिम निर्णय आना अभी बाकी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment