23 मार्च 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल
मेष राशि
आज आपका झुकाव समाज सेवा और दूसरों की मदद की ओर रहेगा, जिससे आपको सम्मान भी मिल सकता है। नए प्रयोग करने की सोच आपको आगे बढ़ाएगी। बच्चों के करियर और संगति पर ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिल सकती है और परिवार से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।
वृष राशि
आज अचानक आर्थिक लाभ के मौके मिल सकते हैं। पुराने विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के लिए कोई खास सरप्राइज आपके रिश्तों में मिठास घोल देगा। बच्चों की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है। बिजनेस में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभ दिला सकती है। पुरानी गलती सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। माता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
कर्क राशि
आज का दिन मिश्रित रहेगा। रुके हुए बिजनेस डील पूरी हो सकती हैं। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। पिता से हल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए संयम रखें। नए संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।
सिंह राशि
आपकी लीडरशिप क्वालिटी आज चमकेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
कन्या राशि
दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। सेहत का खास ध्यान रखें। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। परिवार की पुरानी समस्याएं दोबारा सामने आ सकती हैं, लेकिन समाधान भी निकल आएगा।
तुला राशि
दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे हालात बेहतर होंगे। पारिवारिक मामलों को शांति से सुलझाएं। घर में मेहमान आ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक राशि
आज थोड़ा सावधानी से काम लें। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से काम पूरे होंगे।
धनु राशि
आज आप कुछ नया करने की प्रेरणा महसूस करेंगे। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। पढ़ाई और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में जा सकता है।
मकर राशि
खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। जल्दबाजी में फैसले न लें। माता-पिता के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे। नए विरोधियों से सावधान रहें। लोन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि
आज आपको नए आइडियाज मिलेंगे, जो आपके काम में मदद करेंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। परिवार से नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मीन राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। टीमवर्क से काम करने का मौका मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें और अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें।



