छत्तीसगढ़ी अस्मिता और किसानों के मुद्दों पर रणनीति बनाएगा संयुक्त किसान मोर्चा, 17 मार्च को रायपुर में बैठक

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा एवं सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार 17 मार्च को दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ी भवन, हांडीपारा रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ आगामी आंदोलनों की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और इसे प्रदेशभर में मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही अवैध करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ चल रहे आंदोलन को तेज करने पर भी विचार किया जाएगा।

किसान नेताओं के अनुसार इस बैठक में ब्लॉक और जिला स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित करने की योजना भी तैयार की जाएगी, ताकि किसानों की आवाज को व्यापक स्तर पर उठाया जा सके और आंदोलन को संगठित रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक के दौरान किसान नेता स्वर्गीय दशरथ सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश के कई किसान नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से अनिल दुबे, छन्नू लाल साहू, महेंद्र कौशिक, जागेश्वर प्रसाद, वेगेंद्र सोनबेर, रघुनंदन साहू, जगदंबा साहू, गोवर्धन वर्मा, रामेश्वर चौहान, मनोज देवांगन, परसराम ध्रुव, उदय चंद्राकर, सतमन साय, श्यामू राम सेन, राजपाल टंडन, मोहन पटेल, श्यामा बाई ध्रुव, अनीता रात्रे, रितु महंत और हेमा साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment