रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला रायपुर के नव-नियुक्त संयोजक डॉ. सत्येंद्र पांडेय ने रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। संयोजक पद संभालने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात रही, जिसमें जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच और जरूरतमंदों को त्वरित लाभ दिलाने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। विधायक पुरंदर मिश्रा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने की बात कही।
इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला उपाध्यक्ष Akbar Ali ने भी जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश देते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की प्रेरणा दी।
बैठक में डॉ. रोहित जैन की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। सभी नेताओं ने मिलकर रायपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर सहमति जताई।
नव-नियुक्त संयोजक डॉ. पांडेय ने विधायक पुरंदर मिश्रा और जिला उपाध्यक्ष अकबर अली के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा आश्वस्त किया कि वे संगठन और समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।







