राज्य सिविल सेवा के 7 अफसरों को IAS पदोन्नति

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक महकमे के लिए यह गर्व का क्षण है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले (DoPT) ने आधिकारिक गजट अधिसूचना जारी कर राज्य सिविल सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत की गई है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह पदोन्नति ** (भर्ती) नियम, 1954 तथा नियुक्ति द्वारा पदोन्नति विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति की मंजूरी से की गई है। इन अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध चयनित किया गया है।

 IAS में पदोन्नत अधिकारी

चयन सूची में शामिल अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—

  • तीरथराज अग्रवाल
  • लीना कोसम
  • सौमिल रंजन चौबे
  • बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
  • सुमित अग्रवाल
  • संदीप कुमार अग्रवाल
  • आशीष कुमार तिकारिहा

इन सभी अधिकारियों ने वर्षों तक राज्य प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और अब वे भारतीय प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनेंगे।

 नायब तहसीलदार से IAS: वीरेंद्र पंचभाई की प्रेरक यात्रा

दुर्ग जिले के रहने वाले बीरेंद्र बहादुर पंचभाई की कहानी खास तौर पर प्रेरणादायक है। छत्तीसगढ़ में यह पहला अवसर माना जा रहा है जब कोई अधिकारी नायब तहसीलदार के पद से पदोन्नत होते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा में पहुंचे और फिर वहां से आईएएस बने।

अविभाजित मध्य प्रदेश में वर्ष 1993 में उनका चयन नायब तहसीलदार के रूप में हुआ था। इसके बाद उन्होंने अभनपुर सहित कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं। बाद में वे तहसीलदार बने और वर्ष 2010 में राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। रायपुर में लंबे समय तक अपर कलेक्टर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक अनुभव और दक्षता का परिचय दिया।

उनकी यह उपलब्धि प्रशासनिक सेवा में कार्यरत युवाओं और अधिकारियों के लिए एक मजबूत संदेश है — मेहनत और धैर्य का फल जरूर मिलता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment