आज का दिन कई राशियों के लिए अवसरों से भरा रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल।
मेष राशि
आज आपका रहन-सहन पहले से बेहतर हो सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का दिन है। किसी अनजान व्यक्ति से आर्थिक लेन-देन करने से बचें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, खर्च पर नियंत्रण रखें।
वृष राशि
दिन सुखद रहेगा। सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर बॉस के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और प्रमोशन की चर्चा संभव है। घर में कोई नई खरीदारी हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नई शुरुआत सफल रहेगी।
मिथुन राशि
आज अचानक लाभ मिलने के योग हैं। पुरानी निवेश योजनाओं से फायदा मिल सकता है। उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। किसी पुरानी बात का खुलासा हो सकता है, इसलिए सावधानी से कदम बढ़ाएं।
कर्क राशि
रुके हुए काम पूरे करने का अच्छा समय है। जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और लेन-देन के मामलों को समय रहते सुलझाएं।
सिंह राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को सफलता मिल सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार से जुड़ी कोई चिंताजनक खबर मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने के संकेत हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पड़ोस या समाज में विवाद से बचें। सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी।
तुला राशि
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी या उपहार मिल सकता है। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
धनु राशि
मौज-मस्ती के बीच दिन बीतेगा। विरोधियों से सावधान रहें। राजनीति में सक्रिय लोगों को लाभ मिलेगा। दोस्तों की संख्या बढ़ेगी। नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर राशि
सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक तनाव खत्म हो सकता है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है।
कुंभ राशि
छात्रों के लिए अच्छा दिन है। पढ़ाई में फोकस रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।
मीन राशि
काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे थकान महसूस होगी। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें। स्वभाव में संयम रखें। कर्ज लेने से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।







