मेष राशि (Aries Horoscope Today)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग तो मिलेगा, लेकिन जिम्मेदारियों का दबाव आपको थका सकता है। व्यापारियों को लाभ के संकेत हैं, खासतौर पर लोहे और बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े कारोबार में आमदनी बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में संयम जरूरी है, गुस्से से रिश्तों में खटास आ सकती है। प्रेम संबंधों में साथी का साथ भावनात्मक संबल देगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। कफ से जुड़ी दिक्कत संभव है, भारी भोजन से परहेज करें।
- मेष राशि (Aries Horoscope Today)
- वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
- मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
- कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
- सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
- कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
- तुला राशि (Libra Horoscope Today)
- वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
- धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
- मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
- कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
- मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज सुखद और संतोषजनक दिन रहेगा। घर-परिवार में तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। पुराने मतभेद सुलझने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि आराम-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। शुगर के मरीज खानपान को लेकर सतर्क रहें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। संतान से खुशी मिलेगी, लेकिन माता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। सांस संबंधी रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि के लोगों को आज मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और सरकारी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से बहस संभव है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी। सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज सफलता भरा दिन रहेगा। नौकरी में रुके काम पूरे होंगे और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, खासकर धातु से जुड़े व्यवसाय में। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ब्लड प्रेशर के मरीज सावधानी रखें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है। सेहत में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। गुस्से और रक्तचाप पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के योग हैं और नौकरी में प्रगति होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वाहन या सुख-साधन मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
वृश्चिक राशि वालों को आज उपलब्धियां मिलेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में वाणी पर संयम रखें। बवासीर के रोगी सतर्क रहें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन क्रोध से बचें। नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, कमर दर्द हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
मकर राशि के जातकों के लिए आज लाभकारी दिन है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
कुंभ राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा। आय और खर्च दोनों रहेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन या बिजली उपकरण खराब होने से खर्च बढ़ सकता है।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि के लिए गुरुवार बेहद शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। नया काम शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।



