मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए फायदे लेकर आ सकता है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। ससुराल पक्ष से कोई करीबी मुलाकात कर सकता है। मनोरंजन और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि, किसी बात पर मां आपसे नाराज हो सकती हैं, इसलिए संवाद में संयम रखें।
वृष राशि (Taurus)
आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और कोई सरप्राइज प्लान बन सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें, नहीं तो पछतावा हो सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। मन में कई विचार चलेंगे, लेकिन धैर्य से काम लें। दांपत्य जीवन में आपसी सम्मान बना रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। पुराने अटके काम पूरे करने की कोशिश सफल हो सकती है। किसी से उधार लेने से बचें।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला फायदेमंद हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर किसी दोस्त से धोखा मिलने की आशंका है, सतर्क रहें। पिता की मदद से आपकी कोई परेशानी दूर हो सकती है।
सिंह राशि (Leo)
आज सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। जीवनसाथी से बहस हो सकती है, इसलिए शब्दों पर नियंत्रण रखें। जोखिम भरे कामों से दूरी बनाएं। कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। पढ़ाई और कौशल विकास पर ध्यान दें। कोई पुराना फंसा पैसा वापस मिल सकता है। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है।
तुला राशि (Libra)
व्यापार में कुछ उलझनें सामने आ सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, लेकिन उनकी सेहत का ध्यान रखें। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आय के लिहाज से दिन अच्छा है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। बिजनेस में पार्टनरशिप से बचें। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। वाणी और व्यवहार में संयम जरूरी है। बिजली के उपकरणों से सावधान रहें।
धनु राशि (Sagittarius)
दिन सकारात्मक परिणाम देगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। नई नौकरी की कोशिशों में सफलता मिल सकती है। मां की भावनाओं का सम्मान करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आसपास के लोगों की पहचान जरूरी है।
कुंभ राशि (Aquarius)
जिम्मेदारी के साथ काम करने का दिन है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। मां की सेहत को नजरअंदाज न करें।
मीन राशि (Pisces)
दिन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में अधिक मेहनत करेंगे।







