11–12 जनवरी को रायपुर–बिलासपुर रेल रूट पर ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।रायपुर रेल मंडल के हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में चल रहे निर्माण कार्य के कारण 11 और 12 जनवरी को रेल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रोड अंडर ब्रिज (RUB) के तहत गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है, जिसकी वजह से इस व्यस्त रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से रायपुर–बिलासपुर मार्ग पर कुछ ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के संचालन में बदलाव करने का फैसला लिया है। इस दौरान 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 2 ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। इससे रोजाना अप-डाउन करने वाले 20 हजार से ज्यादा यात्रियों पर असर पड़ेगा।

यह रेल मार्ग नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और ग्रामीण इलाकों से सफर करने वालों के लिए बेहद अहम माना जाता है। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को बस या निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

 Indian Railways के अनुसार 11 जनवरी को रद्द ट्रेनें

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
  • 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
  • 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर

12 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर
  • 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू

आंशिक रूप से चलेंगी ये ट्रेनें

रेलवे के मुताबिक 11 जनवरी को

  • 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू सिर्फ बिलासपुर तक संचालित होगी
  • 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू की शुरुआत बिलासपुर से होगी

इससे गोंदिया और बिलासपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment