भोपाल में युवक पर सरेआम हमला, तीन बदमाश गिरफ्तार

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

राजधानी भोपाल में एक बार फिर सरेआम हमला देखने को मिला है। हबीबगंज थाना क्षेत्र के चार इमली इलाके में तीन बदमाशों ने एक युवक को सड़क पर रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमलावर तब तक मारते रहे, जब तक युवक बेसुध होकर सड़क पर नहीं गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए हमले में शामिल तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment