रायपुर में 24 घंटे में 275 आरोपी गिरफ्तार, जाने क्या थे आरोप?

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। राजधानी पुलिस ने फरार वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ा अभियान चलाया। बीते 24 घंटों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों में वांछित कुल 275 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें से कई आरोपी 7 साल से पड़ोसी राज्यों में छिपकर बैठे थे, जिन्हें पुलिस की स्पेशल टीमों ने ट्रैक कर गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इस हाई-इंटेंसिटी ऑपरेशन में करीब 100 पुलिस टीमें लगातार 24 घंटे मैदान में उतरी थीं।

यह अभियान IG रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाया गया। सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया था कि अपने-अपने क्षेत्रों में वांछित अपराधियों को हर हाल में पकड़ा जाए।

पुलिस टीमें महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्यप्रदेश सहित कई सरहदी जिलों तक पहुंचीं और वहां से पुराने और खतरनाक अपराधियों को दबोचा। साथ ही, लंबे समय से लंबित वारंटेड केसों को भी तेजी से निपटाया गया।

पुलिस ने इस दौरान गुंडा और बदमाश तत्वों की सघन चेकिंग भी की, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।
रायपुर में इस साहसी अभियान की जनचर्चा ज़ोरों पर है और इसे कानून व्यवस्था को मज़बूती देने की बड़ी पहल माना जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment