छत्तीसगढ़–आंध्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, आज की मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश की सीमा पर आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक लंबी मुठभेड़ हुई, जिसमें 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब जवान अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेडुमिल्ली के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इलाके में पिछले 48 घंटे से लगातार मूवमेंट होने की सूचना थी, जिसके बाद ऑपरेशन और तेज कर दिया गया।सुरक्षाबलों को कल देर रात इनपुट मिला था कि नक्सल संगठन के टॉप लीडर देवजी की मौजूदगी इसी इलाके में देखी गई थी। इसके बाद आज तड़के से जवानों ने चारों दिशाओं से सर्च घेरा बनाकर अभियान शुरू किया। जंगल की ऊँची झाड़ियों के बीच अचानक नक्सलियों की ओर से गोलीबारी हुई और जवाबी कार्रवाई में 7 नक्सली मारे गए।

घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और रोज़मर्रा के सामान बरामद हुए हैं। सभी शवों को सुरक्षा बल अपने साथ कैंप तक ले आए हैं, जहां पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ वाले क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है और अतिरिक्त बल भी भेजा गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article