सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी और इंस्टाग्राम हैकिंग का आरोप, नागपुर से युवक गिरफ्तार

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी रैली निकालते हुए पूरे मामले को गंभीरता से लिया। यह कार्रवाई सोमवार को की गई।

मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि ग्राम भिभौरी निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात मोबाइल धारक ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने सतनामी समाज के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट की और उनके फोटो पर अशोभनीय शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 296, 299, 352 बीएनएस व 65 आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी इनपुट, मोबाइल लोकेशन और लगातार खोजबीन के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी सागर बारा पात्रे (पिता रामचंद्र बारा पात्रे), उम्र 35 वर्ष, निवासी लकड़गंज, नागपुर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने आवेदिका की इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड लेकर समाज विशेष पर भड़काऊ कमेंट किए और उनके फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर पोस्ट किया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कवर्धा कोर्ट में पेश किया गया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment