छत्तीसगढ़ संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा: लद्दाख के पूर्व सांसद सेरिंग का 6-दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास, SIR प्रशिक्षण पर होगा फोकस

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए लद्दाख के पूर्व सांसद और प्रदेश BJP के SIR प्रभारी जामयांग सेरिंग  16 नवंबर से छह दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। उनका यह प्रवास मुख्य रूप से पार्टी संगठन को मजबूत करने, SIR से जुड़े प्रशिक्षण को जमीन तक पहुँचाने और आगामी राजनीतिक रणनीति को तैयार करने पर केंद्रित रहेगा।

सेरिंग के रायपुर पहुँचने के बाद 16 नवंबर की शाम प्रदेश BJP कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में SIR राज्य टोली की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में संगठन की तैयारियों, SIR के प्रगति ढांचे और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

17 नवंबर को वे कोंडागांव का दौरा करेंगे, जहाँ संभागीय बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर दिशा तय की जाएगी।

18 नवंबर को प्रस्तावित रायपुर संभागीय समीक्षा बैठक में वे प्रदेशभर के विभिन्न आयामों में चल रही SIR गतिविधियों का मूल्यांकन करेंगे और जिन बिंदुओं पर सुधार जरूरी है, उन पर निर्देश देंगे।

19 नवंबर को वे बिलासपुर संभाग की विस्तृत बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक का फोकस संगठन की मजबूती, युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों के रोडमैप पर रहेगा।

20 नवंबर को दुर्ग और 21 नवंबर को सरगुजा संभाग की बैठकें निर्धारित हैं। इन बैठकों में जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ SIR की प्रगति, आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति और व्यापक जनसंपर्क योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

राज्य में चल रहे SIR अभियान के तहत अब तक लगभग 92 प्रतिशत मतदाताओं तक दस्तावेज पहुँचाए जा चुके हैं। BLO शेष मतदाताओं तक दस्तावेज पहुँचाने का कार्य लगातार जारी रखे हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या लगभग 2 करोड़ 12 लाख से अधिक है।

सेरिंग का यह दौरा BJP संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे SIR प्रशिक्षण को अंतिम चरण तक पहुँचाने और आगामी राजनीतिक तैयारियों को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment