गोवा तट से एक ऐतिहासिक क्षण!
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवाली भारतीय नौसेना के गौरव — INS विक्रांत पर जाकर जवानों के साथ त्योहार मनाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश की शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक मिग-29K लड़ाकू विमानों को ग्रीन सिग्नल दिया।
प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी हर बार सीमा और सशस्त्र बलों के बीच जाकर दिवाली मनाते रहे हैं। यह परंपरा न केवल सैनिकों के प्रति उनके सम्मान को दर्शाती है बल्कि पूरे राष्ट्र के मनोबल को ऊंचा उठाने वाला संदेश भी देती है।
INS विक्रांत पर दिवाली का विशेष समारोह
INS विक्रांत के फ्लाइट डेक पर प्रधानमंत्री मोदी ने मिग-29K लड़ाकू विमानों के शानदार एयर पावर डेमो का निरीक्षण किया। छोटे रनवे पर मिग-29 के टेकऑफ और लैंडिंग को देख उन्होंने नौसेना की तकनीकी दक्षता की सराहना की।
इस मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें INS विक्रांत के अधिकारी और नाविकों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसमें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित गीत भी शामिल था, जो ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों की सफलता को समर्पित था।
सैनिकों के संग भोजन और प्रेरक संबोधन
प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना के परिवारों के साथ सामूहिक भोजन किया और डेक पर आयोजित योग सत्र में भी भाग लिया। उन्होंने एक शानदार स्टीम पास्ट और फ्लाई पास्ट का भी अवलोकन किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने नौसेना कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि — “देश की सुरक्षा में आपका योगदान भारत की असली ताकत है।”
उन्होंने सैनिकों को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।
75 वर्षीय नेता की प्रेरक परंपरा
हर साल सैनिकों के बीच दिवाली मनाना प्रधानमंत्री मोदी की एक अद्वितीय परंपरा बन चुकी है। यह कदम सशस्त्र बलों के प्रति गहरा सम्मान और भारत की सामरिक एकता का प्रतीक माना जाता है।



