बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले के सीपत थाना क्षेत्र में रविवार को प्रार्थना सभा की आड़ में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, जहां 150 से 200 लोग मौजूद थे। इस दौरान पुलिस और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर पथराव भी किया गया।
सूचना देने वाले बरन वर्मा ने पुलिस को बताया कि नवाडीह स्थित तिवारी प्लॉट पर संदिग्ध सभा चल रही है। वहां भारी संख्या में बाइबिल रखी गई थी और आने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। वर्मा ने जब आयोजकों को बाहर बुलाने की मांग की तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पथराव शुरू हो गया।
पथराव में पुलिस जवान भी घायल हुए। बाद में स्थिति नियंत्रित कर पुलिस ने सात आरोपियों – विजय सहिस, राजू साहू, गीताराम साहू, देवेंद्र यादव, गौतम साहू, राहुल राज और कमलेश सोनवानी – को हिरासत में लेकर बीएनएस की धारा 299, 192, 296, 115(2), 132, 121 एवं धर्मांतरण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।



