आनंद महिंद्रा ने सरकार के कदम का स्वागत किया, कहा- ‘उठो, जागो और और सुधार करो’

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

दिवाली से पहले आम जनता और उद्योग जगत को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने GST दरों में बड़ा बदलाव किया है। GST काउंसिल ने 12% और 28% वाले स्लैब को समाप्त कर दिया है। अब केवल 5% और 18% की दरें ही लागू होंगी। वहीं, लग्जरी आइटम्स पर 40% का GST तय किया गया है।

ऑटो सेक्टर को भी बड़ा बूस्ट मिला है। कई सेगमेंट्स पर 28% से घटाकर 18% GST कर दिया गया है। इससे गाड़ियों की कीमतों में कमी आएगी और बिक्री बढ़ने की संभावना है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सरकार के एक हालिया फैसले का स्वागत करते हुए, अधिक और तेज़ सुधारों की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत इस जंग में शामिल हो गया है और खपत एवं निवेश बढ़ाने का सबसे निश्चित तरीका अधिक और तेज़ सुधार ही हैं।

उन्होंने लिखा, “हम अब इस जंग में शामिल हो गए हैं और अधिक तथा तेज़ सुधार ही खपत और निवेश को बढ़ाने का सबसे निश्चित तरीका हैं। यही कदम आगे चलकर अर्थव्यवस्था का विस्तार करेंगे और दुनिया में भारत की आवाज़ को और बुलंद करेंगे।”

महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध आह्वान को भी याद किया, “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।” इसके साथ ही उन्होंने सरकार से “और सुधार” करने का आग्रह भी किया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment