ग्रहों की स्थिति
ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 27 अगस्त 2025, मंगलवार को गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग बन रहा है।
- गुरु मिथुन राशि में
- बुध और शुक्र कर्क राशि में
- सूर्य व केतु सिंह राशि में
- मंगल और चंद्रमा कन्या राशि में
- राहु कुंभ राशि में
- शनि मीन राशि में गोचररत हैं।
मेष राशि
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सुधार होगा। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि
भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखें। बड़े फैसले फिलहाल टालें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
गृह विवाद की संभावना है, लेकिन भूमि-भवन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: मां काली की आराधना करें।
कर्क राशि
कार्यस्थल पर प्रगति मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।
सिंह राशि
धन लाभ और परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य व व्यापार अच्छा रहेगा। निवेश फिलहाल न करें। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
कन्या राशि
आत्मसम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। व्यापार और प्रेम जीवन में सुधार। सरकारी विवाद से बचें। उपाय: तांबे की वस्तु का दान करें।
तुला राशि
खर्च बढ़ेंगे। कर्ज की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार अच्छा। उपाय: शनिदेव को जल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
नए स्रोत से आय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार शुभ रहेगा। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि
व्यापार मजबूत होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार और यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
वाहन सावधानी से चलाएं। चोट-चपेट का डर है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार स्थिर रहेगा। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि
नौकरी में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद होगा। प्रेम संबंध गहरे होंगे। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: शिव जी का जलाभिषेक करें।



