उपराष्ट्रपति चुनाव, घड़ी नजदीक आ ही गयी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली:17 अगस्त को संध्या 6 बजे भाजपा के केंद्रीय कार्यालय 6 पंडित दीनदयाल मार्ग नई दिल्ली भाजपा का संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस बैठक में नए उपराष्ट्रपति जिनका निर्वाचन होना है, के नाम पर अंतिम मोहर लग जाएगी।

चिंतन – मंथन

15 अगस्त संध्या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के निवास पर मैराथन बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित थे उनके बीच भी उपराष्ट्रपति पद के नाम को लेकर मंथन हुआ।

डैमेज कंट्रोल पर मनन

नई दिल्ली के सूत्र बता रहे हैं कि नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव और 2027 में उत्तर प्रदेश का होने वाला विधानसभा चुनाव के साथ डैमेज कंट्रोल करने की स्थिति में गंभीर मंत्रणा नाम पर की गयी।

एनडीए दिल्ली में

21 अगस्त को उपराष्ट्रपति के पद का नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है, एनडीए का प्रत्याशी के रूप में उपराष्ट्रपति पद के नामित व्यक्ति अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

21 अगस्त को देशभर के राज्यों के भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ एनडीए सरकार के राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस नामांकन प्रक्रिया के समय नई दिल्ली में उपस्थित रहेंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment