राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार, कल 3 बजे होगी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी और मतदाता सूची धांधली के आरोपों पर अब भारत निर्वाचन आयोग (ECI) प्रतिक्रिया देने जा रहा है। आयोग ने घोषणा की है कि 17 अगस्त 2025 को दोपहर 3 बजे नेशनल मीडिया सेंटर, नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

चुनाव आयोग रखेगा अपना पक्ष
ईसीआई के मीडिया महानिदेशक के मुताबिक, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग न केवल राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देगा बल्कि बिहार एसआईआर, आगामी चुनाव और मतदाता सूची संशोधन को लेकर भी अहम अपडेट साझा कर सकता है।

राहुल गांधी के आरोपों से मचा सियासी तूफान
राहुल गांधी ने हाल ही में चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी और मृत मतदाताओं के नाम पर धांधली का आरोप लगाया था। उनके इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
कांग्रेस नेता ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह व्यंग्यात्मक अंदाज में “मृत मतदाताओं” से बातचीत करते नजर आए। गांधी ने लिखा—
“जिंदगी में मेरे कई दिलचस्प अनुभव रहे हैं, लेकिन कभी ‘मृत लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला। इस अनुभव के लिए चुनाव आयोग का शुक्रिया।”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment