स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ की मस्जिदों, दरगाहों और इमामबाड़ों में लहराया तिरंगा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

15 अगस्त के अवसर पर पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इस दिन का जश्न विशेष रूप से देखा गया। रायपुर की मस्जिदों, दरगाहों, खानकाहों और इमामबाड़ों में ध्वजारोहण कर तिरंगा लहराया गया। रायपुर स्थित बंजारी वाले बाबा की दरगाह में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख लोगों और दरगाह कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश की सभी मस्जिदों पर तिरंगा फहराने को लेकर डॉ. सलीम राज ने पहले ही एक पत्र जारी किया था। हालांकि इस पहल का कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन बहुमत ने इसका स्वागत किया। नतीजतन, प्रदेशभर की मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर देश के सम्मान का प्रतीक तिरंगा शान से लहराया गया। यह पहल न केवल राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि देशभक्ति की भावना किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि सभी के दिलों में समान रूप से बसती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment