पैसों के विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर के आऱंग थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मृतक को उसी के गमछे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने शराब और मछली पार्टी कर जश्न मनाया। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने गमछे को जला दिया, जिससे हत्या की गई थी।

घटना के बाद आरोपियों ने शव को आऱंग-राटाकाट रोड स्थित झाड़ियों के बीच फेंक दिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चलता था। जब भी इस विषय पर बातचीत होती, मृतक आरोपियों को गाली देता था, जिससे नाराज होकर उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment