अब इंसानी जैसे हाव-भाव दिखाएगा माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट, चैटिंग का अनुभव होगा और नेचुरल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

Microsoft ने Copilot को दिया नया “चेहरा” — अब यह AI न सिर्फ आपकी बातों का जवाब देगा, बल्कि मुस्कराएगा, सिर हिलाएगा और इंसानों जैसे एक्सप्रेशंस भी दिखाएगा। इस फीचर को “Copilot Appearance” नाम दिया गया है, जो फिलहाल Copilot Labs के तहत प्रीव्यू वर्जन में उपलब्ध है।

इस नई सुविधा के ज़रिए अब Copilot आपकी आवाज़ को रियल टाइम में समझकर हाव-भाव और फेस एक्सप्रेशन्स के साथ प्रतिक्रिया देगा। जैसे-जैसे आप सवाल पूछेंगे या बातचीत करेंगे, Copilot स्माइल करेगा, सहमति में सिर हिलाएगा और पहले की बातचीत को याद रखकर जवाब देगा।

Copilot Appearance कैसे करें एक्टिवेट?

1. Web ब्राउज़र में Copilot खोलें

2. माइक्रोफ़ोन आइकन पर क्लिक कर Voice Mode चालू करें

3. Voice Settings में जाएं

4. “Copilot Appearance” टॉगल को ऑन करें

अब जैसे ही आप बोलेंगे “हाय” या कोई प्रश्न पूछेंगे, Copilot हाव-भाव के साथ मुस्कराता हुआ जवाब देगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment