नरेंद्र मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 25 जुलाई 2025 को वे देश के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर बने रहने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। अब तक यह रिकॉर्ड इंदिरा गांधी के नाम था, जिन्होंने 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री पद संभाला था। नरेंद्र मोदी ने इस रिकॉर्ड को 4,078 दिनों से पार कर लिया है।

आजादी के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री बनने के साथ-साथ नरेंद्र मोदी पहले गैर-कांग्रेसी नेता भी हैं जिन्होंने लगातार इतने लंबे समय तक देश की कमान संभाली है। उनसे पहले यह स्थान केवल कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों को ही मिला था।

मोदी ने इस सफर की शुरुआत 2014 में की थी और उसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इससे पहले वे 2002 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे। उनका यह सफर उन्हें देश के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बना चुका है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment