आज 21 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन ग्रहों की खास स्थिति लिए हुए है। पंचांग के अनुसार चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में, गुरु मिथुन में, सूर्य और बुध कर्क राशि में विराजमान हैं। मंगल और केतु सिंह में, राहु कुंभ में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह चाल बारहों राशियों पर अपना अलग-अलग प्रभाव डालेगी।
मेष: आज आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब हल होती दिखेंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा और संतान व प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी।
वृषभ: आपके व्यक्तित्व में एक नई चमक और आकर्षण देखने को मिलेगा। मनचाही चीज़ें मिलेंगी और इच्छाएं पूरी होती नजर आएंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन: आज अनावश्यक खर्चों से परेशानी हो सकती है और कर्ज की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम व संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी, हालांकि व्यापार की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करें।
कर्क: धन लाभ के योग हैं। यात्रा हो सकती है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। संतान व प्रेम संबंधों में शुभता रहेगी और व्यापार में भी विशेष लाभ संभव है।
सिंह: आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा और व्यावसायिक क्षेत्र में तरक्की होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्र में शुभ संकेत हैं।
कन्या: भाग्य का साथ मिलेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। संतान, प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहद अनुकूल रहेगी।
तुला: दिन कुछ प्रतिकूल रह सकता है। चोट या विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी, जबकि व्यापारिक मामलों में सफलता मिल सकती है। शनिदेव की आराधना करें।
वृश्चिक: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों में अनुकूलता बनी रहेगी।
धनु: स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन प्रेम और व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर: प्रेम और संतान दोनों ही क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आपकी बुद्धिमत्ता आज आपके कई कार्यों को सरल बनाएगी। स्वास्थ्य व व्यापार की स्थिति भी अनुकूल रहेगी।
कुंभ: भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का योग है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापार में उन्नति के संकेत मिलेंगे।
मीन: पराक्रम बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम-संतान से संबंधित मामलों में भी संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। सफेद वस्तु का दान करें।



