हनुमान चालीसा का नियमित पाठ और श्रवण स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में चमत्कारी साबित हो रहा है। चिकित्सकों और विशेषज्ञों की राय में यह मानसिक और शारीरिक रूप से रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
भोपाल के चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने या सुनने से मस्तिष्क में डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे रसायनों का स्तर संतुलित होता है, जो मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके प्रभाव से रोगी जल्दी स्वस्थ होने लगता है।
विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि किसी भी रोगी को हनुमान चालीसा सुनाने से उसका आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे उपचार की प्रक्रिया तेज होती है। इससे दिल की सर्जरी या अन्य बड़ी चिकित्सा प्रक्रियाओं के बाद रिकवरी रेट में वृद्धि देखी गई है।
डॉ. जेपी पालीवाल का कहना है कि उन्होंने स्वयं हनुमान चालीसा का कई रोगियों पर प्रयोग कर इसका सकारात्मक असर देखा है। ऐसे मरीज जिनमें उम्मीद कम थी, उन्होंने भी जल्दी स्वास्थ्य लाभ पाया।
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता अड़ातिया ने कहा कि नियमित श्रवण से मानसिक शांति मिलती है, जिससे शरीर में कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन कम होते हैं और पाचन, नींद एवं रिकवरी प्रक्रिया बेहतर होती है।







