“छत्तीसगढ़ सरकार का 200 करोड़ का राजश्री पिकनिक पैकेज’, सांसद-विधायकों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में टेंट हाउस और खाने पर भारी खर्च!”

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर, 4 जुलाई 2025 —

छत्तीसगढ़ की 2 करोड़ 70 लाख जनता के लिए यह चौंकाने वाली खबर है कि राज्य सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी कर ली है। यह कार्यक्रम 7 से 9 जुलाई 2025 तक सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर (रुपाखार) स्थित मैनपाट में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के लिए भेजा गया पत्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सभी भाजपा सांसदों और विधायकों को इस प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान विशेष टेंट हाउस, भोजन व्यवस्था रायपुर की एक बड़ी होटल से, और अन्य लग्ज़री इंतज़ाम किए गए हैं, जिन पर जनता के पैसे से 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की बात सामने आ रही है।

लक्जरियस टेंट हाउस
लक्जरियस बेड
लक्जरियस हॉल

जनता के सवाल:

विपक्ष और जनता यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह प्रशिक्षण शिविर है या एक लग्ज़री टूर? क्या जनधन का इस तरह दुरुपयोग उचित है?

निष्कर्ष:

यह आयोजन प्रशिक्षण के नाम पर हो या संगठनात्मक मजबूती के लिए, लेकिन इसमें जनता के पैसों की बेतहाशा बर्बादी ने राजनीतिक बहस को गरमा दिया है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर सरकार क्या जवाब देती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment