रोहित-कोहली का 2027 विश्व कप सपना: गांगुली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, फिटनेस को बताया बड़ी चुनौती

admin
2 Min Read

भारतीय क्रिकेट के दो बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टेस्ट और टी20 प्रारूप से विदा ले चुके हैं, लेकिन दोनों का वनडे क्रिकेट खेलने का सफर अभी जारी है। रोहित और कोहली की निगाहें अब 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर टिकी हुई हैं, जिसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। इस टूर्नामेंट तक रोहित करीब 40 साल और कोहली 38 साल के हो जाएंगे।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित और कोहली की इस उम्मीद पर अपनी राय दी है। गांगुली का मानना है कि 2027 तक फिट रहना और भारतीय टीम में जगह बनाए रखना इन दोनों दिग्गजों के लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उम्र के साथ क्रिकेट में बने रहना और उच्च स्तर का प्रदर्शन करना कठिन हो जाता है।

गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा, “हर खिलाड़ी के जीवन में ऐसा समय आता है जब उसे खेल को अलविदा कहना पड़ता है। साल भर में केवल 15 मैच खेलकर खुद को बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। रोहित और कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी खुद अपने भविष्य का फैसला लेंगे, उन्हें किसी सलाह की जरूरत नहीं।”

इसके साथ ही गांगुली ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोहली जैसा खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को मिलना आसान नहीं होगा। हालांकि गांगुली ने साफ किया कि वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं।

गांगुली ने युवराज सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “युवराज सफेद गेंद क्रिकेट के लीजेंड हैं। उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले।”

गांगुली के अनुसार युवराज ने अपने करियर में 30 टेस्ट ही खेले क्योंकि उस दौर में राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और खुद गांगुली जैसे दिग्गज पहले से टीम में मौजूद थे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment