“प्रशांत किशोर का राहुल गांधी पर वार: लालू ने किया अंबेडकर का अपमान, हिम्मत है तो करें विरोध”

admin
1 Min Read

मुजफ्फरपुर (बिहार)। चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने रविवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस ने खुद को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का पिछलग्गू बना लिया है। उन्होंने राहुल गांधी को खुली चुनौती दी कि यदि उनमें साहस है तो वे लालू प्रसाद यादव द्वारा अपने पैरों के पास अंबेडकर की मूर्ति रखने पर विरोध दर्ज कराएं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू यादव ने अंबेडकर जी का अपमान किया है, कांग्रेस यदि सच्चे में बाबा साहब का सम्मान करती है तो इस मुद्दे पर लालू के खिलाफ आवाज उठाए। किशोर ने यह भी कहा कि कांग्रेस अब बिहार में सिर्फ राजद की सहयोगी बनकर रह गई है, पहले जहां कांग्रेस का खुद का जनाधार था, वहां अब नेतृत्व तेजस्वी यादव के हाथ में है।

प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज पार्टी’ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। मुजफ्फरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने साफ कहा कि बिहार में कांग्रेस अब सिर्फ राजद के सहारे चल रही है, उसका कोई स्वतंत्र अस्तित्व नहीं बचा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment