ट्रंप-मस्क टकराव: अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी- मस्क ने डेमोक्रेट्स का साथ दिया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

admin
2 Min Read

एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच रिश्ते अब खुलकर दुश्मनी में बदल चुके हैं। दोनों के बीच बयानबाज़ी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने एक ताज़ा इंटरव्यू में साफ़ कह दिया कि वे अब मस्क से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहते। इतना ही नहीं, उन्होंने एलन मस्क को 2026 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेट्स का समर्थन करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी भी दी है।

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अपनी पहली कार्यकाल में मस्क को व्यापारिक छूट देकर मदद की थी, लेकिन अब उन्होंने मस्क से सभी रिश्ते तोड़ लिए हैं। ट्रंप का आरोप है कि मस्क ने हाल ही में संसद में पेश टैक्स और खर्च से जुड़े एक बिल को ‘घिनौना और देश के लिए हानिकारक’ बताया, जिससे विवाद की शुरुआत हुई।

इस विवाद ने तब और तूल पकड़ा जब मस्क ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को हटाने की मांग कर दी और उन पर जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलें छुपाने का आरोप लगाया। हालांकि, मस्क ने बाद में अपने कुछ विवादित पोस्ट डिलीट कर दिए और अपने बयान पर सफाई दी।

वहीं, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने मामले को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि मस्क को संयम बरतना चाहिए और राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अब तक काफी संयम दिखाया है। वेंस को उम्मीद है कि मस्क फिर से ट्रंप के समर्थन में आ सकते हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment