बिहार की जनता का मन टटोलने में जुटी भाजपा, कई विधायकों के टिकट कट सकते हैं

admin
1 Min Read

नई दिल्ली/पटना:बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं और भाजपा ने सभी 243 सीटों पर जनता का मूड जानने के लिए सर्वे कराया है। इस सर्वे में विधायकों व मंत्रियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं।

भाजपा के शीर्ष नेता लगातार बिहार दौरे कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में 40 दिन तक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया है। मई के अंत तक भाजपा नेतृत्व को सभी सीटों का फीडबैक मिल जाएगा।

भाजपा के सहयोगी दलों एनडीए के साथ सीटों के तालमेल पर भी मंथन शुरू होने वाला है। जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर शुरू होगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा जल्दबाज़ी में सीटों का ऐलान नहीं करेगी, बल्कि सर्वे रिपोर्ट और सहयोगियों की सहमति से फैसला होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment