9/11 मेमोरियल के बाहर गरजे शशि थरूर: “जो अमेरिका ने झेला, वही हम भी झेल रहे हैं”, पाकिस्तान पर किया तीखा वार

admin
2 Min Read

अमेरिका के 9/11 मेमोरियल के बाहर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “जो अमेरिका ने झेला, वो हम भी झेल रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि हमारे दर्द को आज भी दुनिया पूरी तरह नहीं समझ रही।” थरूर ने आतंकवाद पर भारत का पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत कभी आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।

दरअसल, भारत सरकार ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सफलता और आतंकवादी हमलों के पीछे पाकिस्तान के कनेक्शन को उजागर करने के लिए 7 डेलीगेशन तैयार किए हैं। शशि थरूर इन्हीं डेलीगेशन में से एक का नेतृत्व करते हुए अमेरिका पहुंचे हैं।

सरकार की इस पहल में सभी राजनीतिक दलों के 51 नेता और 85 देशों में तैनात भारतीय राजदूत शामिल हैं। ये प्रतिनिधिमंडल 32 अलग-अलग देशों का दौरा कर वहां के नेताओं को भारत में हो रहे आतंकवादी हमलों और पाकिस्तान की भूमिका के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

थरूर ने कहा कि पहलगाम हमले का मकसद हिंदू-मुस्लिम सौहार्द बिगाड़ना था और यह साफ तौर पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का हिस्सा है। उन्होंने अमेरिका के सामने पाकिस्तान के दोहरे रवैये को उजागर करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पूरी दुनिया एकजुट होकर आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment