Raipur Breaking | रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

admin
1 Min Read

Raipur Breaking | President Draupadi Murmu reached Raipur

रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच चुकी हैं। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी अगवानी की।

विधानसभा में 55 मिनट रहेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगी, जहां वे करीब 55 मिनट तक रहेंगी। इस दौरान वे विधायकों से मुलाकात करेंगी और विशेष फोटो सेशन भी होगा। उनकी यात्रा को देखते हुए विधानसभा और शहरभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

तीसरी राष्ट्रपति जो विधानसभा में करेंगी संबोधन

इससे पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल भी छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों को संबोधित कर चुके हैं। राष्ट्रपति मुर्मू इस सदन में संबोधन करने वाली तीसरी राष्ट्रपति होंगी।

 

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment